लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
09/03/2026

AVIN TV Latest Breaking News

ಇತ್ತೀಚಿನ ಬಿಸಿ ಬಿಸಿ ಸುದ್ದಿ ಅವಿನ್ ಟಿವಿ ಸುದ್ದಿ ನಿಮ್ಮದು ಪ್ರಸಾರ ನಮ್ಮದು Avin Tv the news is yours the broadcast is ours.

शादी के लिए ग्लेमेरस टक्सीडोज़ से लेकर क्लासी शेरवानी तक,जब इस दुल्हा-दुल्हन ने निकाह के लिए पहने मैचिंग कपड़े

1 min read

अब तक सिर्फ भारतीय दुल्हनें ही स्टाइल और फैशन के मामले में दुनिया की सभी दुल्हनों को पीछे छोड़ रही थीं, लेकिन अब उनके सामने भी एक कॉम्पीटीशन आ गया है। जी हां आपने सही पढ़ा। अब सिर्फ भारतीय दुल्हनें ही नहीं बल्कि भारतीय दुल्हे भी उनसे कदम से कदम मिलाकर फैशन और स्टाइल के मामले में पीछे नहीं रह रहे हैं।

शादी के लिए ग्लेमेरस टक्सीडोज़ से लेकर क्लासी शेरवानी तक, भारतीय दुल्हे भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। और हमें यकीन है कि दुल्हनों को भी ये बदलाव पसंद आ रहा है।

आज दुल्हों ने अपनी दुल्हनों के साथ मैचिंग कपड़े बनावाना शुरू कर दिया है। दोनों के कपड़े हुबहु एक जैसे नहीं होते लेकिन रंग मैच करता है और ये काफी फैशनेबल लगता है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही एक दुल्हे के बारे में जिन्होंने अपनी दुल्हन के लहंगे के साथ अपनी शेरवानी मैच की थी। ये कपल बेहद प्यारा और खूबसूरत लग रहा था। इस कपल ने हरा और लाल का कॉम्बीनेशन मैच कर अपने निकाह में पहना था।

कर रहे हैं हैंडसम फारुख खान और उनके यादगार निकाह सेरेमनी की। फारुख की खूबसूरत पत्नी हिबा ने आकर्षक और भारी भरकम ब्रोकेड के हरे लहंगे के साथ डार्क ग्रीन रंग में पूरी आस्तीन का वेलवेट ब्लाउज़ पहना था। आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन ये अटायर हिबा ने खुद डिज़ाइन किया था। ये ब्राइडल लहंगा न सिर्फ सिम्पल था बल्कि बेहद आकर्षक भी लग रहा था।

स लहंगे को हिबा ने लाल और गोल्ड रंग के दुपट्टे के साथ पेयर किया था। जिसकी वजह से ये अटायर और भी खूबसूरत लग रहा था। इसके साथ उन्होंने फ्लोरल कलीरे, हाथ से बना चौड़ा चोकर नेकलेस, हरे रंग के स्टोन में मांग टिका और झुमके स्टाइल किए थे।

हिबा ने चोली के ऊपर लेयर्ड चेन भी पहनी थी, जो उनके पूरे अटायर को बेहद अलग लुक दे रही थी। वहीं, उनके हैंडसम दुल्हे फारुख ने अपनी हिबा के कपड़ों से मैचिंग गहरे हरे रंग की शेरवानी और उसके साथ वेल्वेट जैकेट पहना था। इसके साथ उन्होंने दुल्हन के लहंगे से मैचिंग चूड़ीदार पहना था। उन्होंने अपना लुक मोजड़ी और लाल रंग के स्टोल के साथ किया जो दुल्हन के दुपट्टे से मैच कर रहा था।

About Author

You may have missed